फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People took the unclaimed girl to the police post, the home guards showed the way out

लावारिस युवती को लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचाया, होमगार्डों ने बाहर का रास्ता दिखाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
People took the unclaimed girl to the police post, the home guards showed the way out
चौपला चौकी के आसपास एक युवती को संदिग्ध स्थितियों में घूमता देख लोगों ने उसे चौपला पुलिस चौकी पहुंचाया लेकिन चौकी से उसे लावारिस हाल में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसे लेकर व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक युवती को चौपला इलाके में अकेले घूमते देखा। गतिविधियां असामान्य लगने पर लोगों ने युवती से उसके बारे में जानने की कोशिश की। लोगों का कहना है कि युवती अपने बारे में ज्यादा डिटेल नहीं बता सकी लेकिन वह कभी गोंडा तो कभी बहराइच का नाम ले रही थी। उसकी बोली पूर्वांचल शैली की थी और उसकी बातों से ऐसा समझ आया कि कोई ट्रक वाला उसे गोंडा या बहराइच से साथ लाया था और सड़क पर उतार कर चला गया। लोगों का अनुमान है कि उसकी उम्र 20-22 वर्ष के आसपास होगी।
विज्ञापन

नाम और घर का पता न चलने पर लोगों ने युवती को चौपला पुलिस चौकी पहुंचा दिया। चौकी पर उस वक्त होमगार्ड मौजूद थे। उन्होंने भी युवती से उसका नाम व पता जानने की कोशिश की लेकिन उसका डिटेल पता नहीं चल सका। काफी कोशिश के बाद भी जानकारी जुटाने में कामयाबी न मिलने पर युवती को चौकी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत पूछने पर चौकी इंचार्ज ने घटनाक्रम की जानकारी न होने की बात कही है। ऐसा ही कथन थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का है। उन्होंने भी इस मामले में जानकारी से इन्कार किया है।
पुलिस चौकी से युवती को लावारिस हाल में बाहर का रास्ता दिखाए जाने से लोग हैरान हैं। सवाल उठा रहे हैं कि एक तरफ सरकार थाने से लेकर विभिन्न स्तर तक महिला हेल्पडेस्क की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दे रही है। महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। दूसरी ओर पुलिस चौकी से एक लावारिस युवती को अपरिचित शहर में अकेले भेज देने का उदाहरण सामने आया है।

जानकारी करने पर एक होमगार्ड ने बताया सुबह साढ़े आठ बजे चौपला चौकी पर एक युवती आई थी, जो अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रही थी। वह सिर्फ रेलवे स्टेशन का पता पूछ रही थी। उसे ई-रिक्शा से भेज दिया गया। युवती चौकी पर आई थी तो उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहिए था। युवती को तलाश किया जा रहा है।- अरुण कुमार सिंह, सीओ मंडी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed