फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People riding on the roof of buses for Eid

Amroha News: ईद के लिए बसों की छत पर सवार होकर जा रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
People riding on the roof of buses for Eid
गजरौला। ईद मनाने के लिए घर जा रहे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों में भीतर जगह नहीं मिलने के कारण छतों पर बैठकर सफर करने के लिए मजबूर हुए। डग्गामार वाहनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

आपसी भाईचारे का प्रतीक ईद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। नमाज के बाद लोग एक दूसरे के घर जाकर आपस में गले मिल मुबारकबाद देंगे। अपनों के साथ खुशियों का त्योहार मनाने के लिए घर जा रहे हैं। दूरदराज रहकर नौकरी कर रहे लोग घर लौटने लगे। बुधवार की सुबह से ही लोगों ने घर जाने के लिए रुख किया तो सवारियां फुल हो गईं। रोडवेज बसों में सवार होने के लिए गजरौला चौपला पर खासी मारामारी करनी पड़ी। रोडवेज बसों में जगह नहीं मिली तो सैकड़ों यात्री निजी और डग्गामार बसों की छत पर बैठ कर जाने के लिए मजबूर हुए। इससे न सिर्फ यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ीं बल्कि हादसा हाेने का डर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed