फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People of other community protested against DJ on Holi

होली पर डीजे को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
People of other community protested against DJ on Holi
कब्रिस्तान के निकट होली मिलन समारोह में बजाए जा रहे डीजे को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। मामले दो पक्षों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात होली पर मोहल्ला कंचन बाजार में कुछ लोगों द्वारा डीजे बजाया जा रहा था। पास ही में कब्रिस्तान है। शब ए रात पर मुस्लिम समुदाय के लोग यहां फातिया पढ़ने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे को लेकर विरोध दर्ज कराया। सूचना पर थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। शांति व्यवस्था के चलते उप जिला अधिकारी अरुण कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी सतेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर डीजे को बंद करा दिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। उप जिला अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कुछ लोग यहां डीजे बजा रहे थे। जिसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध दर्ज कराया था। समझाने के बाद लोग शांत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed