फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People gathered to listen to the Defense Minister in the rain, showed enthusiasm

बारिश में रक्षा मंत्री को सुनने उमड़े लोग, दिखा उत्साह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
People gathered to listen to the Defense Minister in the rain, showed enthusiasm
तेज हवाओं और बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। भारी संख्या में लोग रक्षा मंत्री को सुनने पहुंचे। राजनाथ सिंह भी भीड़ को देकर गदगद दिखे। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी तैनात रही। ड्रोन कैमरे से निगरानी हुई। जबकि हथियारों से लैस पुलिस कर्मी छतों पर तैनात दिखे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के जब्दा गांव स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में गुरूवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा प्रस्तावित थी। लेकिन बुधवार की रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे जनसभा की सभी तैयारियां खलल डल गया। कालेज परिसर में तैयार किया गया मंच से बारिश का पानी टपकने लगा। मौसम बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन की सांसे अटक गई। एनएसजी कमांडो ने मौसम बिगड़ने के कारण कार्यक्रम स्थिगित करने का इनपुट दिया था। जबकि पुलिस ने भी हाथ खड़े कर लिए। लेकिन भाजपाई कार्यक्रम करने की जिद पर अड़े रहे। ऐसे में पूरी व्यस्था बदलकर कालेज से हॉल में मंच तैयार किया गया। जिसके बाद आधी अधूरी तैयारियों के साथ कार्यक्रम हुआ। हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पहुंचने से पहले मौसम साफ हो गया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं तेज हवा और बारिश के मौसम में लोगों को उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में लोग रक्षामंत्री का भाषण सुनने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के लिहाजा से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं एनएसजी कमांडों ने फूलों की माला और बुके भेंट करने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान डॉ.हरिसिंह ढिल्लो, सूरवीर सिंह, हेमराज सिंह, गुरेंद्र सिंह, आकाश पाल, सुधीर चौहान, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, नरेंद्र धारीवाल, शुभव चौधरी, सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, सुरेंद्र चिकारा, डॉ सोरन सिंह, भगवत सरन, राहुल चौहान, राजीव चौहान, सुरेंद्र, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौहान, रामनिवास गोला, अमरपाल सिंह चौहान, विपिन भाद्वाज, सुनील गुप्ता, रमेश कलाल आदि मौजूद रहे। जनसभा का संचालन जिला प्रभारी डॉ विकास अग्रवाल और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने की। इस दौरान सूरवीर सिंह राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed