फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People gathered near counting places, silence in the city

मतगणना स्थलों के पास उमड़े लोग, शहर में सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
People gathered near counting places, silence in the city
अमरोहा। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर से लेकर हाईवे किनारे तक दुकानें बंद रहीं। मतगणना स्थलों के आस-पास चहल पहल रही लेकिन शहर के बाजार में पूरी तरह सन्नाटा रहा। अलबत्ता दो पहिया वाहन सड़कों पर गुजरे। सार्वजनिक वाहनों का संचालन बंद रहा। दूध की दुकान और मेडिकल स्टोर से लोगों ने दवाएं खरीदीं। इसके बाद घर को लौट गए। वहीं बच्चों ने मोहल्ले की गलियों और सड़कों पर उछल कूद मचाया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के बढ़ते मामले के चलते तीन दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के निर्देश दिए हैं। रविवार को लॉकडाउन का दूसरा दिन रहा। सुबह से सड़कों पर आवाजाही कम रही। चौक चौराहों से पुलिस बल नहीं दिखे। अधिकांश पुलिस के जवान मतगणना स्थल के आस-पास ड्यूटी करते रहे। इसके चलते चौक चौराहों पर सन्नाटा रहा। गलियों से बाइकों पर युवाओं ने निकल कर मस्ती की। मंगलवार चार मई की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा।। ऐसे में आज भी केवल जरूरी सेवाओं की दुकानें खुलेंगी। दूध और मेडिकल स्टोर खोलने के निर्देश हैं। शहर के आवास विकास कॉलोनी, सुबोध नगर, मोती नगर, बेगम सराय, छंगा दरवाजा, चौक आदि मोहल्लों में बच्चे सड़कों पर निकले और उन्होंने दोस्तों संग मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed