फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People created a ruckus when there was cow slaughter in Saidangali

सैदनगली में गोकशी होने पर लोगों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
People created a ruckus when there was cow slaughter in Saidangali
थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में गोकशी होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। तीन गोवंशीय पशुओं के अवशेष मौके से बरामद हुए है। आरोपी फरार हैं। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बेगपुर मुंडा के जंगल में गन्ने के खेत की है। यहां शनिवार सुबह को लोगों ने गन्ने के खेत में एक ही स्थान पर तीन गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पशु कल्याण विभाग के नामित सदस्य डॉ रुमाल सिंह सैनी और भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने लोगों को समझाकर शांत किया। आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि क्षेत्र में गोकशी सहन नहीं की जाएगी। मौके से अवशेषों को कब्जे में कर के उन्हें मिट्टी में दफनाया गया। लोगों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि गोकशी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed