फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People are getting peace in Amrit Vatika

Amroha News: अमृत वाटिका में लोगों को मिल रहा सुकून

Sat, 24 May 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 24 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
People are getting peace in Amrit Vatika
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पंचायत विभाग की ओर से बनाई गई स्वामी विवेकानंद ग्रामीण अमृत वाटिका में पहुंचकर लोगों को सुकून मिलता है। करीब 25 लाख की लागत बनी वाटिका में तरह-तरह के पौधे व फुलवारी के साथ ही नौ बेंच लगाई गई हैं। स्वीमिंग पूल भी बनाया गया है। निरीक्षण करने आए सीडीओ, पीडी व डीपीआरो ने हाईवे से रास्ता बनाने व गांव से आ रहे रास्ते को चौड़ा करने को कहा। साथ ही वाटिका के दोनों ओर बने तालाब को नौकायन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए।

शहवाजपुर डोर में 11 सौ मीटर लंबाई व 20 मीटर चौड़ाई का तालाब था। जिसे ग्रामीण छोइया तालाब कहते थे। इस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। बीते तालाब को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू की गई। तत्कालीन डीएम राजेश कुमार त्यागी ने इसकी शुरुआत की थी। ब्लॉक ने तालाब को विकसित करने का बीड़ा उठाया। पंचायत सचिव नेपाल सिंह ने सीडीओ अश्विनी कुमार, पीडी अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, बीडीओ अश्विनी कुमार के निर्देश पर तालाब को स्वामी विवेकानंद ग्रामीण अमृत वाटिका के रूप में विकसित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ, पीडी व डीपीआरो ने वाटिका का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बीडीओ व पंचायत को वाटिका तक चौड़ा रास्ता बनवाने व हाईवे से जोड़ने के निर्देश दिए। पंचायत सचिव ने बताया कि स्वीमिंग पूल में पानी भरने के लिए सबमर्सिबल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





नौकायन के लिए विकसित किया जाएगा तालाब

वाटिका के पास दो तालाब हैं। उत्तर-पश्चिमी दिशा में बने तालाब को ग्रामीणों के पशुओं के लिए तैयार करने और जबकि पूर्व दिशा में बने तालाब को नौकायन के लिए विकसित करने की तैयारी है। इस संबंध में सीडीओ, पीडी व डीपीआरओ ने पंचायत सचिव व बीडीओ को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed