फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pensioners will stage a sit-in at the Collectorate on December 15.

Amroha News: 15 दिसंबर को कलक्ट्रेट में धरना देंगे पेंशनर्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will stage a sit-in at the Collectorate on December 15.
अमरोहा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वेतन आठवें आयोग के टर्मस ऑफ रिफरेंस पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनर समस्याओं को शामिल न किए जाने से प्रदेश के पेंशनरों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। अध्यक्ष अनूप सिंह पैसल ने कहा कि केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन विषयक केंद्र सरकार के संकल्प पत्र में बीते तीन नवंबर को गठित केंद्रीय वेतन आयोग के विषय में पेंशनरों की पेंशन एवं अन्य लाभों को छोड़ दिया गया है। इससे प्रदेश के पेंशनरों में रोष व्याप्त है। उन्होंने अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन एवं संगठन के प्रांतीय आह्वान पर 15 दिसंबर को कलक्ट्रेट स्थित शहीद पार्क में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले धरना प्रदर्शन में सभी पेंशनर्स से शामिल होने की अपील की है। इस दौरान शिवेंद्र सिंह चिकारा, अनिल कुमार माहेश्वरी, राजेंद्र सिंह राणा, श्योनाथ सिंह प्रजापति, फरजंद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed