{"_id":"67f56c50ce2c7c0b720e94b2","slug":"pension-of-a-living-person-was-stopped-by-showing-him-dead-two-and-a-half-years-ago-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-137681-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिंदा व्यक्ति को ढाई साल पहले मृत दर्शाकर बंद की पेंशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिंदा व्यक्ति को ढाई साल पहले मृत दर्शाकर बंद की पेंशन बंद
Wed, 09 Apr 2025 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। समाज कल्याण विभाग ने ढाई साल पहले नगर के एक बुजुर्ग को मृत दर्शाकर उसकी पेंशन बंद कर दी। ऑनलाइन आवेदन की स्थिति मालूम करने पर बुजुर्ग को इसकी जानकारी हुई।
मोहल्ला अट्टा निवासी ब्रहमानंद (72) को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। करीब दो साल से उनकी पेंशन आनी बंद हो गई। पेंशन की जानकारी के लिए वह बैंक के लगातार चक्कर काट रहे थे। पेंशन नहीं आने से परेशान बुजुर्ग ने कई जगह फरियाद की लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले के ही एक युवक के जरिये बुजुर्ग ने अपने आवेदन की स्थिति पता की तो जानकारी हुई कि समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन के बाद 22 सितंबर 2022 को उनको मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन का कहना है कि दो दिन पहले ही मामला उनके संज्ञान में आया है। बुजुर्ग का नाम मृतक सूची से हटाने के लिए लखनऊ निदेशालय को पत्र भेज दिया गया है। गलत सत्यापन करने वाले तत्कालीन अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा जाएगा।