फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pension is not charity or mercy, it is pensioners' right: Om Prakash Gola

पेंशन दान व दया नहीं पेंशनर्स का हक : ओमप्रकाश गोला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Pension is not charity or mercy, it is pensioners' right: Om Prakash Gola
अमरोहा। कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बुधवार को जनपद कोषागार अमरोहा द्वारा से पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से पहुंचे पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं को रखा। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गोला ने कहा कि पेंशन कोई दान व दया नहीं, बल्कि पेंशनर्स का हक है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से प्राथमिकता के साथ पेंशनर्स की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गोला, डीएम, निधि गुप्ता वत्स, एडीएम न्यायिक, वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश कुमार गौतम ने पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों को शॉल उड़ाकार सम्मानित कर माला पहनाकर स्वागत किया गया। ओमप्रकाश गोला ने कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि सेवा पूर्ण करने के उपरान्त पेंशनर्स पेंशन पा रहे है। उन्होनें कहा कि पेंशन का सीधा संबंध टेजरी से होता है। जिससे पेंशनर को कठिनाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को पेंशन किसी न्योक्ता द्वारा दिया जाने वाला दान अथवा दया नही है, पेंशन उसका हक है। उन्होने उपस्थित सभी पेंशनर्स से अनुग्रह किया कि आप सभी आज के युवाओं का मार्गदर्शन करें ताकि वे अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर देश की सेवा कर सकें।
विज्ञापन

डीएम ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को भविष्य में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पेंशन धारकों द्वारा लाइसेंस संबंधी प्रकरण, बीमा संबंधी प्रकरण, पारिवारिक पेंशन, पुलिस विभाग, कृषि विभाग आदि सहित अनेक समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में कुल 6099 पेंशनर्स है। उन्होंने कहा कि किसी भी असुविधा के चलते पेंशनर्स उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ सरिता द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक राव गौतम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि राम प्रवेश, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, कोषाकार के लेखाकार विवेक द्विवेदी, बृजराज सिंह, नवीन शक्ति, सहायक लेखाकार पंकज कुमार सिंह, पायल पंवार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी व पेंशनर्स मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed