{"_id":"6789727aa73604e85e0c3d18","slug":"pedestrian-bridge-of-gajraula-railway-station-will-start-soon-jpnagar-news-c-15-1-mbd1042-565072-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जल्द शुरू होगा गजरौला रेलवे स्टेशन का पैदल यात्री पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जल्द शुरू होगा गजरौला रेलवे स्टेशन का पैदल यात्री पुल
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के चार मोहल्लों और आसपास के गांवों के करीब 20 हजार लोगों का आवागमम जल्द ही आसान हो जाएगा। रेलवे स्टेशन पर सवा तीन करोड़ रुपये से बनाया जा रहा पैदल यात्री पुल का काम अंतिम चरण में है। कुछ ही दिन में पुल से आवागमन शुरू होने के आसार हैं।
रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के निकट पैदल यात्री पुल बनाया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई पांच मीटर है। चार स्थानों पर लोहे के 33 खंभों पर बन रहे पैदल यात्री पुल के निर्माण कार्य में बीते साल अगस्त माह में खासी तेजी आई थी। पुल के ऊपर गार्डर रखे जाने का काम किया गया। उत्तर रेलवे की जालंधर स्थित पुल कार्यशाला से सामान मंगाकर पुल की छत बनाई गई। पुल पर चढ़ने और उतरने के लिए तीन जीने बनाए गए। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने बताया कि पैदल यात्री पुल का काम लगभग पूर्ण हो गया है। कुछ ही दिन में उस पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
-- -
इन मोहल्लों के लोगों को मिलेगी राहत
नगर के भानपुर खालसा, शांति नगर और सैफी नगर रेलवे स्टेशन से पूरब की दिशा में हैं। यहां के लोग रेलवे स्टेशन, बुध बाजार और नगर में आने-जाने के लिए जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार करने को मजबूर होते हैं। इसके अलावा नवादा और चौबारा गांवों के लोग भी रेललाइन पार करके गुजरते हैं। लाइनपार से बचने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने से सभी का आना-जाना आसान हो जाएगा।-- -
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के निकट पैदल यात्री पुल बनाया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई पांच मीटर है। चार स्थानों पर लोहे के 33 खंभों पर बन रहे पैदल यात्री पुल के निर्माण कार्य में बीते साल अगस्त माह में खासी तेजी आई थी। पुल के ऊपर गार्डर रखे जाने का काम किया गया। उत्तर रेलवे की जालंधर स्थित पुल कार्यशाला से सामान मंगाकर पुल की छत बनाई गई। पुल पर चढ़ने और उतरने के लिए तीन जीने बनाए गए। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने बताया कि पैदल यात्री पुल का काम लगभग पूर्ण हो गया है। कुछ ही दिन में उस पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इन मोहल्लों के लोगों को मिलेगी राहत
नगर के भानपुर खालसा, शांति नगर और सैफी नगर रेलवे स्टेशन से पूरब की दिशा में हैं। यहां के लोग रेलवे स्टेशन, बुध बाजार और नगर में आने-जाने के लिए जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार करने को मजबूर होते हैं। इसके अलावा नवादा और चौबारा गांवों के लोग भी रेललाइन पार करके गुजरते हैं। लाइनपार से बचने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने से सभी का आना-जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन