फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PCS preliminary examination will be held on June 12 at 30 examination centers of the district

12 जून को जनपद के 30 परीक्षा केंद्रों पर होगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
PCS preliminary examination will be held on June 12 at 30 examination centers of the district
पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को सुचितापूर्ण और नकल विहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। कहा कि इस बार परीक्षा का समय बदल दिया गया है। परिवर्तित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर दस मिनट पहले पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में आयोग से आए हुए पर्यवेक्षक अधिकारियों की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य, प्रवर परस्थ सेवा ( प्रारंभिक) परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। कहा कि बारह जून को होने वाली परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी, शुचितापूर्ण आयोजित कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी के दबाव में नहीं आना है। पूरी ईमानदारी,निष्पक्षता के साथ परीक्षा आयोजित कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। पीसीएस परीक्षा 2022 में आयोग द्वारा परीक्षा के प्रवेश के समय में जो परिवर्तन किया गया है, इसका पूरी तरह से पालन कराया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीसीएस परीक्षा 2022 में परिवर्तित किए गए परीक्षा प्रारंभ होने का समय पहली पाली साढ़े नौ बजे से होगा। जबकि परिक्षार्थियों को 9 बजकर 20 मिनट पर प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे ही दूसरी पाली में ढाई बजे से परीक्षा शुरू होगी। प्रवेश 2 बजकर 20 मिनट तक दिया जाएगा। परीक्षार्थी को दस मिनट बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों का केंद्र में प्रवेश नहीं होगा। इसका पालन सेक्टर मजिस्ट्रेट कराएंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश, पानी, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम प्रशासन भगवान शरण, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सभी उप जिला अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक समय से पहुंच जाएं। केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट संयुक्त देखरेख में प्रश्न पत्र खोला जाएगा। परीक्षा की सफलता के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं विकलाग ओल्ड व्यवस्थापक, पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पहले स्थलीय निरीक्षण करके आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें।

एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि कोषागार से परीक्षा केंद्र के लिए प्रश्न पत्र ले जाते समय सुरक्षाकर्मी अवश्य रहना चाहिए। यदि किसी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रश्नपत्र ले जाते समय सुरक्षाकर्मी नहीं है तो उसकी सूचना तत्काल देनी होगी। बिना सुरक्षा कर्मी के परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र नहीं जाना चाहिए, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed