{"_id":"68ec1481b6a54725e20f0b66","slug":"pcs-exam-city-grapples-with-traffic-jam-traffic-system-derailed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149611-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा : जाम से जूझा शहर, यातायात व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा : जाम से जूझा शहर, यातायात व्यवस्था बेपटरी
Mon, 13 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में पीसीएस परीक्षा छूटने के बाद जोया रोड पर लगे भीषण जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
अमरोहा। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के चलते रविवार को शहर में वाहनों का रेला उमड़ पड़ा जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे तक शहर में जाम की स्थिति रही।
टीपी नगर चौराहा से बिजनौर रोड, जोया पुल समेत सभी मार्गों पर जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गईं। पैदल निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जिले में 15 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र अमरोहा शहर में थे। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया था। शहर के चौक-चौराहों पर वाहनों को दबाव बढ़ते ही शहर जाम से जूझने लगा। साढ़े नौ बजे शुरू होकर 11:30 बजे जैसे ही परीक्षा छूटी तो हालात बिगड़ गए। टीपी नगर चौराहे से बिजनौर रोड पर नत्थे खां की मस्जिद, उधर जोया रोड स्थित ओवरब्रिज, नानकचंद रोड, कैलसा बाईपास रोड पर वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन
कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। एक किलोमीटर दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। वाहनों का निकलना तो दूर पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया। सुबह की पाली में परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले भी शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति रही।
उधर, दोपहर 2:30 बजे की दूसरी पाली शुरू हुई जो शाम को 4:30 बजे छूटी। दूसरी पाली शुरू होने और छूटने के बाद भी शहर में जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। हालात यह हो गए कि दो मिनट की दूरी 40 मिनट में तय हो सकी। शाम करीब छह बजे तक शहर में जाम के हालात बने रहे। जाम खुलवाने के लिए व्यवस्था में तैनात सिविल और ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। दिनभर शहर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही।