फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pay namaj

बारगाह-ए-इलाही में सजदा

Fri, 08 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Fri, 08 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
pay namaj
ईदगाह पर नमाज के बाद दुआ करते नमाजी।

विज्ञापन
 जिले भर में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अल्लाह की बारगाह में लाखों लोगों ने सजदा किया। मुल्क में अमन चैन व कौम की तरक्की को दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के ईदगाह मैदान पर नमाज पढ़ने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
गुरुवार की सुबह सात बजे से ही लोग ईद की नमाज के लिए ईदगाह मैदान पर जुटने शुरू हो गए। थोड़ी देर में ही हजारों की भीड़ जमा हो गई। साढ़े सात बजे शहर इमाम डा. तारिक हसन की मौजूदगी में मुफ्ती तालिम की इमामत में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद उन्होंने मुल्क व दुनिया में अमन चैन को दुआ कराई। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद मुबारक कहा। छोटा हो या फिर बड़ा, सब गले मिलते नजर आए।  इसके पश्चात लोगों ने घरों का रुख किया। परिचितों, रिश्तेदारों व परिजनों को ईद की बधाई दी। शाम तक घर-घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा। उधर महिलाएं भी ईद को लेकर उत्साहित दिखीं। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी अलग अलग समय पर नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन

गजरौला के चौपला स्थित जामा मस्जिद समेत चौहानपुरी मस्जिद, आजाद नगर मस्जिद, जलालनगर मस्जिद, रेलवे स्टेशन मस्जिद, विजयनगर मस्जिद, सैफी मस्जिद, नबादा रोड मस्जिद नाई पुरा मस्जिद समेत गांव बसैली में ईदगाह, शाहपुर ईदगाह, मोहरका पट्टी ईदगाह, घासीपुरा ईदगाह, कसेरुवा ईदगाह, लिसड़ई ईदगाह, कटाई ईदगाह, मोहम्मदाबाद ईदगाह, कबीरपुर ईदगाह, शहबाजपुर डोर ईदगाह, पखरौला ईदगाह के अलावा गांव चकनवाला मस्जिद, गांव सिहाली मस्जिद, शकूराबाद, खाईखेड़ा, कर्मल्लीपुर, मीरपुर चौबारा, नौनेर व टोकरा पट्टी में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा होने के बाद बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। गले मिल कर बधाई दी। नये कपड़े पहन कर बच्चे उत्साहित नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed