फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pawan was murdered by his friends by drowning him in Ganga, one accused arrested

Amroha News: दोस्तों ने ही गंगा में डुबोकर की थी पवन की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Dec 2024 05:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Dec 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Pawan was murdered by his friends by drowning him in Ganga, one accused arrested
गजरौला (अमरोहा)। करीब एक माह पहले गंगा किनारे मिले शव के मामले में नया मोड़ आया है। मुरादाबाद के बिलारी निवासी पेंटर पवन कुमार (23) की उसके ही चार दोस्तों ने गंगा में डुबोकर हत्या की थी। आरोपियों ने 20 हजार रुपये, मोबाइल व बाइक के लालच में वारदात को अंजाम दिया था। मृतक के भाई ने सोनू शर्मा, राजू, गौतम नाथ व अन्नू वाल्मीकि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें सोनू की हत्या हो चुकी हैं। जिसकी हत्या करने में अन्नू वाल्मीकि और राजू जेल में बंद है।
विज्ञापन

मामले में अब गजरौला पुलिस ने गौतम नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पवन की तीन आईडी मिली हैं। जबकि, उसकी बाइक और मोबाइल गढ़मुक्तेश्वर पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है, जो आरोपी अन्नू वाल्मीकि के घर मिले थे। पुलिस ने गौतम नाथ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा पवन कुमार पेंटर था। वह नोएडा के सेक्टर-68 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौमुखा में काम करता था। आठ नवंबर को पवन घर से 20 हजार रुपये लेकर बिलारी स्थित एजेंसी से बाइक लेने निकला था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने 13 नवंबर को नोएडा के थाना सेक्टर-68 में तहरीर दी थी। पांच दिन बाद 18 नवंबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। उधर, नौ नवंबर को ही गजरौला थाना क्षेत्र में गंगा किनारे पवन का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने 12 नवंबर को अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं, पांच दिसंबर को गढ़ थाने की पुलिस ने फोन कर पवन के पिता राजेंद्र को बुलाया था। थाने में ही पवन की बाइक खड़ी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, बाइक, मोबाइल और रुपये के लिए हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सोतगढ़ी निवासी सोनू शर्मा ने साथी दरियापुर निवासी गौतम नाथ के साथ मिलकर पवन की हत्या कर दी थी। इसके बाद 25 नवंबर को सैदनगली निवासी अन्नू ने क्षेत्र के ही गांव सुतारी निवासी दोस्त राजू के साथ मिलकर सोनू शर्मा की गढ़ थाना क्षेत्र में हत्या कर दी थी। सोनू हत्याकांड में गढ़ पुलिस ने अन्नू और राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तभी से दोनों जेल में बंद हैं। गढ़ पुलिस को पवन से लूटी गई बाइक और मोबाइल भी अन्नू के घर से बरामद हुई थी।
पूछताछ में अन्नू वाल्मीकि व राजू ने कुबूल किया था कि सोनू शर्मा ने साथी हसनपुर क्षेत्र के गांव सोतगढ़ी निवासी गौतम नाथ के साथ मिलकर पवन का मोबाइल और बाइक लूट ली थी। दोनों ने पवन को गंगा में डुबाकर मार डाला था। सीओ के मुताबिक मामले में पवन कुमार के भाई सुमित की तहरीर पर सोमवार रात राजू, सोनू शर्मा, अन्नू वाल्मीकि और गौतम नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पवन हत्याकांड के मुख्यारोपी सोनू शर्मा की हत्या हो चुकी है। जबकि, दो आरोपी अन्नू वाल्मीकि और राजू सोनू शर्मा की हत्या करने में जेल में बंद हैं। वहीं, पुलिस ने अब गौतम नाथ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
अवैध संबंधों में मारा गया था सोनू शर्मा
पुलिस के मुताबिक पवन कुमार की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सोनू शर्मा अवैध संबंधों में मारा गया था। उसके अन्नू वाल्मीकि की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसलिए अन्नू वाल्मीकि ने दोस्त राजू के साथ मिलकर सोनू की 25 नवंबर की रात गढ़ थानाक्षेत्र में हत्या कर दी थी।


सोनू पर बाइक व मोबाइल और गौतम पर थे रुपये व आईडी
पुलिस ने हत्या आरोपी गौतम की गिरफ्तारी के बाद बताया कि पवन की हत्या करने के बाद सोनू शर्मा ने उसका मोबाइल और बाइक ली थी। जबकि, गौतम के हिस्से में 20 हजार रुपये और आईडी कार्ड आए थे। पुलिस के मुताबिक सोनू शर्मा के अन्नू वाल्मीकि की पत्नी से अवैध संबंध थे, इसलिए उसने बाइक और मोबाइल अन्नू वाल्मीकि की पत्नी को दे दिए थे। यही वजह रही कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को पवन की बाइक और मोबाइल अन्नू वाल्मीकि के घर से बरामद हुए थे। अब गौतम की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से मृतक पवन की तीन आईडी कार्ड मिले हैं। जिसमें, आधार कार्ड पैन कार्ड और नौकरी से जुड़ा दस्तावेज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed