फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patriotism echoed in tricolor journey

Amroha News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Patriotism echoed in tricolor journey
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगह-जगह भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। बंबूगढ़ चौराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कलक्ट्रेट के शहीद स्मारक तक निकाली गई। डीएम समेत तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

देश की आजादी के वर्षगांठ का जश्न जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी मौके पर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे बंबूगढ़ चौराहे से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। जिसमें हिल्टन स्कूल, एलएसए स्कूल व राणा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे भी हाथों में तिरंगा थामे पूरे जोश के साथ चल रहे थे। इसके अलावा डीएम राजेश कुमार त्यागी, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह समेत भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, राम सिंह सैनी, पूरन सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे बैंड के साथ आगे चल रहे थे। पूरी यात्रा देशभक्ति के तरानों से गूंज रही थी। इसी के साथ-साथ आज जेएसएच कॉलेज में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
विज्ञापन

------
हसनपुर में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

हसनपुर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल के नेतृत्व में ब्लॉक तिराहा मैथिली गार्डन से बाइक तिरंगा रैली निकाली। विधायक महेंद्र खड़गवंशी व नपा चेयरमैन राजपाल सैनी ने तिरंगा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके अलावा सुखदेवी इंटर कालेज के छात्रों ने भी तिरंगा रैली निकाली। वहीं, सैदनगली, रहरा व बुरावली तिरंगा रैली निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर पालिका व भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

मंडी धनौरा। नगर पालिका परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा को पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पालिका की ओर से दुकान दुकान तिरंगा झंडे वितरित किए गए। रामलीला मैदान में मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि देश को आजाद कराने में हजारों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। स्वच्छता प्रेरक सिम्मी अग्रवाल, ईओ अरुण कुमार, विवेक सिंह, सुनील प्रजापति, दुलीचंद गिहार आदि मौजूद थे। संवाद
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed