फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patients traveled 70 km in the cold, only to find no doctors at the OPD.

Amroha News: ठंड में 70 किमी दूरी तय कर पहुंचे मरीज, ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Patients traveled 70 km in the cold, only to find no doctors at the OPD.
सोमवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
अमरोहा। जिला अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होती जा रही हैं। मरीजों की पीड़ा को लेकर जिम्मेदार भी गंभीर नहीं है। गंगेश्वरी और आदमपुर क्षेत्र के कई मरीज गलन भरी ठंड में 70 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल इलाज करने पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के इंतजार में घंटों लाइन में लगना पड़ा। बड़ी संख्या में मरीज बेंच पर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करते दिखे। कई कक्षों में डॉक्टर गायब रहे तो ट्रेनिंग डॉक्टर मरीजों दवा लिखते दिखाईं दिए।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। जबकि खून की जांच करने वालों को भी सैंपल देने के लिए दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर के अपने कक्ष में नहीं बैठने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे है। इस दौरान इमरजेंसी सेवा भी बहाल रहती है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। डाक्टर ओपीडी में पहुंचने के समय की अनदेखी करते हैं। मरीज इंतजार करे उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कई डॉक्टर नौ बजकर बीस मिनट पर अपने कक्ष में पहुंचे। जबकि इस वक्त तक दूरदराज से आए करीब 360 मरीजों ने इलाज के लिए पर्ची कटा ली थी। यही नहीं वह डाक्टरों के कक्ष के बार खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों की इस कार्यप्रणाली को लेकर मरीजों और उनके तीमारदारों ने नाराजगी जाहिर की है। कान, कान, गले विशेषज्ञ कक्ष पर ताला लटकता मिला तो वहीं दंत चिकित्सक भी नदारत रहीं। इतना ही नहीं जनरल सर्जन भी अपने कक्ष से गायब थे। डाक्टरों के कक्षों के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। अस्पताल की बेंच पर बैठकर मरीज दर्द से कराहते दिखे।

गंगेश्वरी के रहने वाले राम रतन सिंह ने बताया कि वह सुबह आठ बजे आंखें दिखाने जिला अस्पताल पहुंच गए थे, पहले तो पर्ची बनवाने के लिए एक घंटे लाइन में लगा पड़ा। जब वह ओपीडी में पहुंचे तो घंटे तक कक्ष के बाहर खड़ा रहना पड़ा। आदमपुर के रहने वाले शौकीन ने बताया कि वह अपने माता श्यामा को लेकर अस्पताल आए थे। पर्ची कटाने के करीब दो घंटे बाद डॉक्टर ने उन्हें देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed