फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patients suffering from fever and diarrhea are increasing in summer.

Amroha News: तपती गर्मी के बीच बढ़ रहे बुखार और डायरिया के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fever and diarrhea are increasing in summer.
अमरोहा। मई माह में मौसम का मिजाज तल्ख हो रहा है। गर्मी के साथ-साथ लोग लू के चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती होने वाले बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में हर भी हर दिन इजाफा हो रहा है। शनिवार को भी ओपीडी में भीड़ लगी रही। इस दौरान 88 लोग बुखार तो 32 लोग डायरिया से पीड़ित थे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1234 ओपीडी मरीज इलाज के लिए पहुंचे। पर्चा बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की कतार लगी रही। सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ, संक्रामक रोग विभाग में रही। सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि 1234 मरीज जिला अस्पताल आए। जिसमें 88 मरीज थे। डायरिया से पीड़ित होकर 32 मरीज पहुंचे। बताया कि सात बुखार तो 11 डायरिया से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच का पहले से ही इलाज चल रहा है। बताया कि बाकी मरीजों को दवाई देकर वापस भेज दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि इन दिनों गर्मी और लू से लोग बीमार हो रहे हैं। इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


------
38 पहुंचा तापमान, गर्मी ने किया बेचैन
अमरोहा। मई माह का पहला सप्ताह चल रहा है और गर्मी पूरे शबाब पर है। शनिवार को पूरे दिन धूप और गर्मी से लोग परेशान नजर आए। हालांकि, सुबह के समय बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहा। दिन बढ़ने के साथ सूरज की तल्खी बढ़ने लगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा। दोपहर में सड़कों पर बहुत कम चहल-पहल नजर आई। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं। हालांकि, गर्मी परेशान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed