फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patients of food poisoning increased as soon as evening

Amroha News: शाम होते ही बढ़ते गए फूड प्वाॅयजनिंग के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Patients of food poisoning increased as soon as evening
हसनपुर। महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ियां और पूड़ी खाते ही एक के बाद एक लोग बीमार होने शुरू हो गए। पेट में दर्द एवं उल्टी की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शाम हाेते-होते बीमारों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच गई। जिनमें से 20 से अधिक लोगों को अस्पताल ले जाया गया। अचानक इतने बीमार देख अस्पताल कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कुट्टू के आटे का सेवन करने से नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी रहरा रोड निवासी आकाश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, निशु अग्रवाल, लविश अग्रवाल, राघव अग्रवाल, यादराम सिंह, कपिल कुमार, निवेश कुमार, साकेत कुमार, अनीता देवी आदि समेत 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। शाम होने तक बीमार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को जैसे ही फूड प्वाॅयजनिंग की घटना प्रकाश में आई। उसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी हरकत में आ गए। बीमार लोगों को अस्पताल देखने पहुंचे अपर जिलाधिकारी, एसडीएम व सीओ ने अस्पताल में पहुंचकर बीमारों का हाल-चाल जाना व उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं, फूड प्वाॅयजनिंग का शिकार लोगों को तवज्जो न दिए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री योगेंद्र प्रजापति ने जमकर हंगामा किया। उनकी पत्नी भी फूड प्वाॅयजनिंग की चपेट में आ गई है। योगेंद्र प्रजापति ने सीएमओ पर आरोप लगाया कि वह फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोगों को तवज्जो नहीं दे रहे है। उनका सही से इलाज नहीं हो रहा है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर एबुलेंस बुलाकर लोगों को अस्पताल भिजवाया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत फैल गई। वे एक दूसरे का हाल जानने को दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी

हसनपुर। फूड प्वाॅयजनिंग की घटना सामने आने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम राजेश कुमार त्यागी ने देर रात हसनपुर में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती बीमारों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बेहतर इलाज कर जल्द ही बीमारों की हालत में सुधार किया जाए। उधर, कांठ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने भी अस्पताल पहुंचकर बीमारों का हाल-चाल जाना। उनके परिवारजनों से बातचीत की और चिकित्सक से बातचीत कर बेहतर इलाज करने के लिए कहा। इसके अलावा विधायक महेंद्र खड़गवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने भी घायलों का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed