फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patients at CHC Amroha distressed due to the unavailability of cough syrup and painkillers.

Amroha News: सीएचसी अमरोहा में खांसी का सिरप और दर्द की दवाई न मिलने से मरीज परेशान

Tue, 16 Jun 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 16 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Patients at CHC Amroha distressed due to the unavailability of cough syrup and painkillers.
अमरोहा। सीएचसी में मरीजों को दवाई न मिलने से उन्हें कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि चिकित्सक अधिकांश दवाई बाहर की लिख रहे हैं। जोकि महंगी मिलती हैं। दवाई न मिलने से मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह होते ही अमरोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने को चिकित्सकों के कक्ष के बाहर कतारें लग गईं। मरीजों को करीब दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। मरीजों ने बताया कि सीएचसी में कफ सिरप से लेकर दर्द की टैबलेट व लोशन नहीं दी जा रही है। दवाई न मिलने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल में दवाई न दिए जाने के बजाए चिकित्सक बाहर की दवाई लिख रहे हैं। ऐसे में मरीजों को दवाई न मिलने से बहुत परेशानी हो रही है। औषधि वितरण कक्ष में तैनात कर्मचारियों द्वारा बताया जा रहा है कि उन्हें दर्द की टैबलेट, लोशन व कफ सिरप आदि दवाइयां नहीं मिल पा रहीं।
विज्ञापन

----------------
बोले मरीज
एक सप्ताह पहले दरांती से उनकी अगुंली कट गई थी। जिसकी दवाई लेने सीएचसी में दूसरी बार आई हूं। लेकिन पहले भी दर्द की टैबलेट बाहर से खरीदनी पड़ी थी और आज भी यह टैबलेट बाहर से ही खरीदनी पड़ेगी। रुचि, रायपुर पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सीएचसी में पिछले कई दिनों से खांसी का सीरप नहीं मिल रहा है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब खांसी का सिरप बाहर से लेना पड़ रहा है। मुजफ्फर अली, कैलसा रोड
-----------------
हाथ में दर्द है। जिसकी वह सीएचसी से दवाई लेने आए थे। औषधि वितरण कक्ष से उन्हें दर्द की लोशन नहीं दी गई। जानकारी करने पर बताया कि उन्हें सरकार से अभी दवाई नहीं मिली है। मारूफ, सिरसा खुमार

--------------
खांसी का सिरप हर मरीज को नहीं दिया जाता। इसकी गोली भी आती हैं। सीएचसी में सभी प्रकार की दवाएं हैं। दर्द के लिए लोशन भी ले सकते हैं या गोली ले सकते हैं। डॉ. उमर फारुक, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed