फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patients are not getting their test reports on time, even the date for ultrasound

Amroha News: मरीजों को समय से नहीं मिल रही जांच रिपोर्ट, अल्ट्रासाउंड के लिए भी तारीख

Sat, 05 Apr 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 05 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Patients are not getting their test reports on time, even the date for ultrasound
अमरोहा।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम आते ही लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। जबकि, कई को अल्ट्रासाउंड करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, आलम यह है कि जिला अस्पताल में न तो खून की रिपोर्ट समय से मिल पा रही है और न ही अल्ट्रासाउंड समय से हो पा रहे है। जिला अस्पताल में खून की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। एक सप्ताह पहले जहां 100 से 150 मरीजों की खून की जांच हो रही थी। अब इनकी संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। वहीं, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने के लिए भी लोगों को दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल में मौसम में परिवर्तन होने के कारण मलेरिया, टायफायड, डेंगू की जांच कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है।जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा ओपीडी रही। इसमें 50 प्रतिशत मरीज बुखार के थे। बाल चिकित्सक कक्ष में भी भीड़ रही। डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही बच्चों को बुखार चढ़ उतर रहा है। ऐसे बच्चों को दवाई खिलानी न छोड़ें और बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन

250 मरीजों ने कराईं खून की जांच

जुकाम और बुखार बढ़ने के कारण शुक्रवार को 250 मरीजों की खून की जांच कराई है। इसमें कई मरीज टायफायड और कई मलेरिया के मिले हैं। जिनकी चिकित्सकों ने दवाई शुरू करा दी है। वहीं, कई मरीजों की थायरॉइड और वीटामिन डी-3 की भी जांच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में गर्मी के मौसम के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिनको दवाई दी जा रही है। वहीं, मरीजों की जांच भी कराई जा रही है। वहीं, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की समस्या का समाधान कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है, जल्द ही समाधान होने की संभावना है।
- डॉ. अश्वनी भंडारी, कार्यवाहक, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed