{"_id":"67c752c2881e5651890c87d4","slug":"pathology-labs-and-dental-clinics-operating-without-registration-sealed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-135455-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी लैब और डेंटल क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी लैब और डेंटल क्लीनिक सील
Wed, 05 Mar 2025 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अवैध रूप से संचालित नगर के मंडी चौक पर स्थित डेंटल क्लीनिक और जोया स्थित पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई क्लीनिक और पैथोलॉजी संचालक दुकानें बंद कर भाग गए।
नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि मंगलवार को जोया में उमर बाजार स्थित राज पैथोलॉजी लैब पर छापा मारकर संचालक से पंजीकरण के दस्तावेज मांगें। दस्तावेज न दिखाने पर लैब को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने अमरोहा में मंडी चौक में एक अवैध रूप से आरोग्य डेंटल क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक संचालक से पंजीकरण संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सके। जिस पर डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया गया।
मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप
अमरोहा में काफी संख्या में झोलाछाप अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। कई ऐसे अस्पतालों का संचालन हो रहा है, जिनके पास चिकित्सक नहीं हैं और बोर्डों पर तमाम एमडी, एमएस, एमबीबीएस जैसे डिग्री धारकों के नाम लिख देते हैं। खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले अप्रशिक्षितों और अवैध अस्पताल संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
--
वर्जन
जिले भर में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी सूरत में बिना पंजीकरण अस्पतालों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा, सूची तैयार कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-- डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
-- -- -
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि मंगलवार को जोया में उमर बाजार स्थित राज पैथोलॉजी लैब पर छापा मारकर संचालक से पंजीकरण के दस्तावेज मांगें। दस्तावेज न दिखाने पर लैब को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने अमरोहा में मंडी चौक में एक अवैध रूप से आरोग्य डेंटल क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक संचालक से पंजीकरण संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सके। जिस पर डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप
अमरोहा में काफी संख्या में झोलाछाप अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। कई ऐसे अस्पतालों का संचालन हो रहा है, जिनके पास चिकित्सक नहीं हैं और बोर्डों पर तमाम एमडी, एमएस, एमबीबीएस जैसे डिग्री धारकों के नाम लिख देते हैं। खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले अप्रशिक्षितों और अवैध अस्पताल संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले भर में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी सूरत में बिना पंजीकरण अस्पतालों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा, सूची तैयार कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।