फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   path sanchalan of rss in amroha

भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए आगे आएं युवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
path sanchalan of rss in amroha
अमरोहा। भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अखिलेश के नेतृत्व में पथ संचलन का आयोजन किया गया। नगर में जगह-जगह स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रचारक अखिलेश व प्रवीण कुमार आर्या की अगुवाई में नव संवत्सर यानी हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। स्वयं सेवकों ने भारत माता की जय, वंदेमारत के नारे लगाए। वक्ताओं ने हिंदुत्व पर बल दिया। कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएं। राष्ट्र निर्माण में सभी आहुति दें। कहा कि हिंदुओं को संगठित करने के लिए आरएसएस अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा संघ से जुड़े। पथ संचलन में संघ व भाजपा कार्यकर्ता एक पंक्ति में चलते हुए अनुशासन की मिसाल पैदा कर रहे थे। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चेयरमैन शशि जैन की ओर से पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। पथ संचलन केबीएम से शुरू होकर मंडी चौब, कोतवाली, गुजरी, कटरा गुलाम अली, शफातपोता, कोट चौराहा से आर्य समाज मंदिर से होकर आजाद मार्ग से केबीएम पर ही संपन्न हुआ। पथ संचलन में मुख्य रूप से नगर कार्यवाह नरेंद्र, सह नगर कार्यवाह अंकित त्यागी, दीक्षित जी, सुधांशू, विजय, जयप्रकाश नागर, सिद्धार्थ, रघुनंदन, सतीश आदि बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ नगर विजय राणा, कोतवाली प्रभारी अरविंद पवार, कोतवाली प्रभारी डिडौली सुुनील मलिक, एसओ देहात बृजेश कुमार के साथ भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed