फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PAT exam will be conducted at 13 centers in the district

जिले में 13 केंद्रों पर आयोजित होगी पैट परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
PAT exam will be conducted at 13 centers in the district
अमरोहा। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि पेट परीक्षा नकल विहीन, शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चालू होने चाहिए। परीक्षा जनपद में 13 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 15 व 16 अक्तूबर को दो पालियों में पैट (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) की परीक्षा के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। कहा कि यह परीक्षा जनपद में 15, 16 अक्तूबर को सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक पहली पाली, दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में होगी।
विज्ञापन

कुल जनपद के 13 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, एटीएम कार्ड लाया जाना अनुमन्य नहीं होगा। ना ही किसी भी तरह की हाथ की घड़ी परीक्षार्थी को लाना अनुमन्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ प्रवेश पत्र अपने साथ लाएंगे। परीक्षार्थी जो भी आईडी प्रूफ लाएंगे, उसकी मूल प्रति अवश्य लाएं। अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों का स्पष्टीकरण कॉल करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए। कहा कि पानी, प्रकाश व फर्नीचर की व्यवस्था सही हो।
सीसीटीवी कैमरा चालू रहना चाहिए। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा के पूर्व परीक्षा केंद्र के अंदर अवश्य आ जाएं। इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रश्नपत्र खोलने का जो समय दिया गया है, कक्ष निरीक्षक उस समय पर पत्र खोलकर वितरण अवश्य करा दें। कहा कि परीक्षा के संबंध में जो शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं, उनका कड़ाई से अनुपालन किया जाए। प्रश्न पत्र डबल लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाए और खोला जाए।

ट्रैफिक व्यवस्था सही हो, परीक्षा मार्ग में जाम की स्थिति न हो पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित कर लें। कहा कि आवश्यक केंद्रों में महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यटी लगाई जाए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो। इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव, जिला विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed