फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Passengers are facing problems due to lack of roadways station in Dhanora

Amroha News: धनौरा में रोडवेज अड्डा नहीं होने से यात्री हो रहे परेशान

Wed, 14 May 2025 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 14 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Passengers are facing problems due to lack of roadways station in Dhanora
धनौरा में बस स्टैंड के नाम पर बनी कोठरी। संवाद - फोटो : क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार देते अति​थि।
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय होने के बावजूद नगर में रोडवेज बस अड्डा नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क पर खड़े होकर रोडवेज बसों का इंतजार करते हैं। वहीं, कई बार रोडवेज बसों के न मिलने पर लोगों को डग्गामार बसों में सफर करना पड़ता है। लोगों ने नगर में बस स्टैंड बनाए जाने की मांग की है।
धनौरा में ब्लॉक कार्यालय के बराबर में रोडवेज बस अड्डे के नाम पर एक कोठरी बनी है। पहले इसके बाहर रोडवेज का एक दिव्यांग कर्मचारी बैठकर आने-जाने वाली रोडवेज बसों को रोककर उनमें यात्रियों को बैठा देता था, लेकिन उसके रिटायर होने के बाद अब वह कोठरी भी बंद हो गई है। बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर बसे नगर से दिनभर में 100 से अधिक बसें निकलती हैं।
विज्ञापन

इनमें दिल्ली, मेरठ, मुरादाबाद, हरिद्वार, अलीगढ़ व बिजनौर को जाने वाली बसें शामिल होती हैं। रोडवेज बस स्टैंड नहीं होने की वजह से रोडवेज बसों के चालक सवारियों को बैठाए बिना ही निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। यात्रियों की मजबूरी का फायदा डग्गामार वाहन उठा रहे हैं। बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन सुबह को दिल्ली व बिजनौर दिशा की ओर जाते हैं। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान, ऑल इंडिया सैनी सभा ने मुख्यमंत्री से रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने की मांग की है।

- मंडी धनौरा में रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए जल्द ही शासन को पत्र भेजा जाएगा। रोडवेज अड्डा बनवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। - अनिल कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed