{"_id":"691cdbd93c0863ba6f082520","slug":"parking-ready-under-the-overbridge-on-joya-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151747-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जोया रोड पर ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जोया रोड पर ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग तैयार
Wed, 19 Nov 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पहली स्थायी पार्किंग तैयार है। पालिका की ओर से जोया रोड पर ओवरब्रिज के नीचे बनी इस पार्किंग के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। टाइल्स बिछ चुकी हैं। पालिका ने बाइक व कार का किराया भी निर्धारित कर दिया है। बाइक खड़ा करने के लिए दस और कार के लिए 30 रुपये किराया होगा, जो 24 घंटे के लिए होगा।
इसके अलावा शहर में पांच निजी पार्किंग भी खोली जाएगी। नगर पालिका ने यह कदम सरकारी जमीन नहीं मिलने की वजह से उठाया है। पालिका ने एक सप्ताह में लोगों से आवेदन मांगे हैं। यह लोग अपनी जमीन में पार्किंग खुलवाएंगे और लोगों से किराया वसूलेंगे। निजी पार्किंग बिजनौर, जोया रोड, कैलसा रोड व कांठ रोड समेत पांच स्थानों पर होगी।
शहर की खूबसूरती की पहचान चौड़ी सड़कों और समुचित यातायात व्यवस्था से भी होती है। अमरोहा नगर में सड़कें तो हैं लेकिन अतिक्रमण की वजह से संकरी हो गई है। सड़क किनारे कहीं दुकान सजी नजर आती है तो कहीं वाहन खड़ा करने के लिए अवैध पार्किंग बना लेते हैं। शहर की सबसे व्यस्त रहने वाली बिजनौर रोड के अलावा अतरासी मार्ग, लकड़ा चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड पर अवैध कब्जे नजर आते हैं। यहां पर कई बार जाम लग जाता है जिससे काफी दिक्कत होती है। जाम के झाम में फंसकर लोग घंटों परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
टीपी नगर चौक और अटल चौराहे पर फैला अतिक्रमण
टीपी नगर चौक से कुछ दूरी पर स्थित बटवाल बाजार बिजनौर और जोया मार्ग को जोड़ता है लेकिन यहां जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण से स्थिति बदहाल हो रही है। दुकानों के बाहर सामान फैला रहने के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग भी बना दी जाती है। वहीं बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम के हालात बन जाते हैं। बटवाल बाजार में फुटपाथ जैसा नजर नहीं आता है।
शहर के अटल चौक से पक्का बाग तक हालात बेहद खराब हैं। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर चाट पकौड़ी, फल, जूस आदि बेचने वालों से लेकर डग्गामार वाहनों का कब्जा रहता है। ऐसे में बेहद संकरी होने के कारण इस रोड से पैदल निकलना तक मुश्किल होता है।
दिनभर सड़क किनारे खड़े रहते है वाहन
गांधी मूर्ति से रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग की हालत भी खराब है। यहां सबसे अधिक कार मैकेनिक व अन्य दुकानें हैं। दिनभर सड़क किनारे वाहन खड़े नजर आते हैं जिससे वाहनों को निकलने में सबसे अधिक परेशानी होती है लेकिन अभियान और कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता है। जगह-जगह वाहन अवैध पार्किंग बनकर खड़े रहते हैं लेकिन अब शहर में स्थाई पार्किंग बनाने से सड़क किनारे खड़े वाहन पार्किंग में खड़े हो सकेंगे। पार्किंग बनने से शहर में जाम की समस्या कुछ हद तक दूर होगी।
- जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे पड़ी खाली जगह को पार्किंग बनाया जा रहा है। इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछा दी गई हैं। सभी काम लगभग पूरे हो गए है। जल्द पार्किंग को शुरू कर दिया जाएगा। कार और बाइक का 12 घंटे का किराया भी निधार्रित कर दिया गया है। यह चौबीस घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा बिजनौर रोड, जोया रोड, कैलसा रोड, कांठ रोड समेत पांच स्थानों पर प्राइवेट पार्किंग बनाने की तैयारी है। इसके लिए लोगों से सात दिन के भीतर आवेदन मांगे गए हैं।
- डॉ. बृजेश कुमार, ईओ, नगर पालिका अमरोहा