{"_id":"6a19f17ee31d104553081a06","slug":"parking-in-the-air-no-action-on-encroachment-city-jammed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-164784-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पार्किंग हवाई, अतिक्रमण पर नहीं कार्रवाई... शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पार्किंग हवाई, अतिक्रमण पर नहीं कार्रवाई... शहर जाम
Sat, 30 May 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 30 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाने की योजना फिलहाल कागजों में सिमटकर रह गई है। अतिक्रमण होने के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। पार्किंग न होने पर सड़कों किनारे वाहन खड़े होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इससे शहर में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
नगर पालिका प्रशासन ने ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग विकसित करने की योजना तैयार की थी, जिसके तहत प्रारंभिक तौर पर गड्ढे भी खुदवाए गए थे, लेकिन अतिक्रमण के कारण काम वहीं रुक गया। बताया जा रहा है कि यहां दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है, जिसके चलते पार्किंग योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब पालिका प्रशासन अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करने की तैयारी में जुट गया है।
पार्किंग न होने के कारण लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे और अव्यवस्थित तरीके से खड़े करने पड़ रहे हैं, जिससे शहर में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विशेष रूप से बिजनौर रोड, अतरासी मार्ग, लकड़ा चौराहा और रेलवे स्टेशन रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी पार्किंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने नगर पालिका ईओ को उपयुक्त जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। लोगों का कहना है कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा, तब तक पार्किंग योजना धरातल पर नहीं उतर पाएगी। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है, जिससे शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- -- --
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था बदहाल
शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सड़क किनारे फैले सामान, फुटपाथों पर कब्जा और बेतरतीब खड़े वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। टीपी नगर चौक के पास स्थित बटवाल बाजार, जो बिजनौर और जोया मार्ग को जोड़ता है, वहां दुकानों के बाहर रखा सामान और सड़क पर खड़े वाहन आए दिन जाम की वजह बन रहे हैं। वहीं अटल चौक से पक्का बाग तक फुटपाथों पर चाट-पकौड़ी, फल और जूस विक्रेताओं के कब्जे के कारण राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। डग्गामार वाहनों की अवैध पार्किंग ने समस्या को और बढ़ा दिया है। गर्मी के मौसम में जाम के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि शहर में पार्किंग व्यवस्था की योजना अभी तक अधर में लटकी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
फुटपाथों पर कब्जे से बिगड़ रही शहर की सूरत
शहर में अतिक्रमण अब यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। फुटपाथों पर कब्जे के बाद अब सड़कें भी अवैध पार्किंग और अस्थायी दुकानों की चपेट में आ गई हैं। बाजारों और मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहन तथा फैला सामान जाम की वजह बन रहे हैं। हालत यह है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारी रोज इन मार्गों से गुजरते हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। समय-समय पर दावे जरूर किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बिजनौर रोड पर अगर डिवाइडर बना दिया जाए तो भी काफी हद तक जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।
.....
ओवरब्रिज के नीचे जहां पार्किंग स्थल बनना है। वहां पर इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। इसके बाद पार्किंग बनाने का काम शुरु कराया जाएगा। -डॉ. बृजेश कुमार, ईओ