फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Parasdeep topped the 5,000-meter walk.

Amroha News: पांच हजार मीटर पैदल चाल में परसदीप रहे अव्वल

Wed, 15 Oct 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Parasdeep topped the 5,000-meter walk.
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन नौ संकुल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौड़, चक्का फेंक, ऊंची व लंबी कूद सहित कई खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग सीनियर के 5000 मीटर पैदल चाल में परसदीप सिंह पहले व निखिल दूसरे, 400 मीटर दौड़ में सोनू पहले व ताहिर दूसरे, चक्का फेंक में अक्षत सिंह पहले व अनमोल दूसरे, 200 मीटर दौड़ में सोनू पहले व 400 मीटर बाधा दौड़ में निशांत पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग सीनियर के चक्का फेंक में कुमारी अंजली पहले व प्रिंसी दूसरे, 200 मीटर दौड़ में विजय लक्ष्मी पहले व प्रीति दूसरे, 3000 मीटर दौड़ में रौनक पहले व अंजलि दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लविश पहले व विशेष दूसरे, 400 मीटर रिले में संकुल बादशाहपुर पहले व संकुल नारंगपुर दूसरे, चक्का फेंक में सुशांत ढिल्लो पहले व युवराज सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्का फेंक में लक्ष्य व संजली अव्वल
अंडर-17 बालिका वर्ग के 3000 मीटर पैदल चाल में पारुल पहले, 100 मीटर दौड़ में नीलाक्षी पहले, वंशिका दूसरे, 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रीत सिंह पहले व नीलाक्षी दूसरे, अंडर-14 बालक वर्ग के चक्का फेंक में लक्ष्य पहले, 200 मीटर दौड़ में शिवम कुमार पहले व अनमोल दूसरे, अंडर-14 बालिका वर्ग के लंबीकूद में संध्या पहले व पारुल दूसरे, ऊंची कूद में नीति पहले व संध्या दूसरे, चक्का फेंक में संजली पहले व प्रेरणा दूसरे स्थान पर रहीं।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार यादव, क्रीड़ा के संयोजक डॉ. जीपी सिंह, सह संयोजक नरेश सिद्धू, चारू शर्मा, जनपद क्रीडा प्रभारी सुरेंद्र कुमार, क्रीड़ा सचिव विजय सिंह ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ललित कुमार, डॉ. धर्म सिंह, गुरनाम सिंह, आस्था, डॉ. जमशेद कमाल, आदिल अब्बासी, सीपी सिंह, डॉ. प्रतिभा यादव, राजवीर सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed