फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   parali

खेत में पराली जलाने पर दौड़े अफसर, नोटिस, एफआईआर की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
parali
सनपुर के सुतावली में पराली जलाने की जांच करते जिला कृषि अधिकारी । - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। पाबंदियों के बावजूद गुरुवार की रात पराली जलाने का मामला संज्ञान में आते ही अफसरों में हड़कंप मचा गया। रात में ही संबंधित लेखपाल और कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, अंधेरा होने के कारण मामला पकड़ में नहीं आ सका। बाद में किसान ने खेत में पानी चला दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने लेखपाल के साथ खेत का मुआयना किया। मौके पर जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट प्रशासनिक अफसरों को सौंपी। इसके बाद हसनपुर तहसीलदार ने किसानों नोटिस जारी किया है। वहीं संतुष्ट जवाब नहीं एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार की रात रहरा थानाक्षेत्र के सुतवाली गांव में पराली जलाने का पहला मामला सामने आया है। गांव में किसान अफसर का परिवार रहता है। उनके खेत में धान की फसल थी। फसल उठाने के बाद उन्होंने खेत में बचे अवशेषों को गुरुवार की रात जला दिया था। थोड़ी ही देर में पराली जलने का मामला सेटेलाइट से पकड़ में आ गया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा गया। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर लेखपाल और कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, अंधेरा होने के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। उधर, किसान ने खेत में पानी चल दिया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह जिला कृषि अधिकारी संबंधित लेखपाल के साथ खेत पर पहुंचे। यहां जगह-जगह आग जलने के सबूत मिले। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मौके पर जांच करने के बाद रिपोर्ट तहसीलदार हसनपुर को सौंप दी गई है। किसान को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed