फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Papsara Club defeated Dhanora in volleyball

Amroha News: वॉलीबॉल में पपसरा क्लब ने धनौरा को हराया

Wed, 18 Dec 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Papsara Club defeated Dhanora in volleyball
अमरोहा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की आयोजित हो रहे जिला स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। आखिरी दिन प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। बालक वर्ग की सीनियर वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में पपसरा क्लब ने धनौरा को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को सीनियर बालक वर्ग के कबड्डी के फाइनल मुकाबले में आलोक चौहान कबड्डी क्लब हसनपुर की टीम विजयी रही। जूनियर वर्ग में जोया की टीम ने एचएसएस पब्लिक स्कूल हसनपुर को हराकर जीत दर्ज की। सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पपसरा वालीबॉल क्लब जोया ने वालीबॉल क्लब धनौरा को 25-23, 25-21 से हराकर जीत दर्ज की। सब जूनियर बालक वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जोया ने अमरोहा को कड़े मुकाबले में 25-23, 22-25 एवं 27-25 से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग के वालीबॉल फाइनल मुकाबले में जोया वालीबॉल क्लब ने गजरौला को हराकर जीत दर्ज की। सीनियर बालक वर्ग में अमरोहा ने एनएसए नौगांवा सादात को हराया। जूनियर बालिका वर्ग के फुटबॉल मुकाबले में गजरौला ने धनौरा को हराया। सीनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभय त्यागी ने तरुण यादव को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने की। निर्णायक मण्डल में डॉ. संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, चंद्र मणि शर्मा, मुनेंद्र सिंह, रनदीप सिंह, दुष्यन्त कुमार, देवेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, पुरुजीत सिंह आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार, अंकुर प्रकाश, प्रदीप कुमार चौहान, गौरव कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article