फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pantoon bridge removed from chakanwala

चकनवाला में हटा पैंटून पुल, अब छह माह तक नाव से होगा सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
pantoon bridge removed from chakanwala
गजरौला (अमरोहा)। खादर के गांव चकनवाला में रामगंगा पोषक नहर के पार बसे 20 गांवों के हजारों ग्रामीणों के लिए दुश्वारियां शुरू हो गईं हैं। मानसून आने और गंगा के उफनाने के बाद सिंचाई विभाग ने रामगंगा पोषक नहर पर लगा पैंटून पुल हटवा लिया है। इसी के साथ अब से वहां के ग्रामीण उस पार जाने के लिए छह माह तक जान जोखिम में डालकर नाव का उपयोग किया करेंगे।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम तक सिंचाई विभाग के जेई वीर सिंह के निर्देशन में श्रमिक चकनवाला में गुजर रही रामगंगा पोषक नहर पर रखे पैंटून पुल को खोलकर वहां से हटाने के काम में लगे रहे। पैंटून पुल को नहर में साइड पर रखवाकर बांध दिया गया है ताकि वह तेज बहाव में बह न सके। जेई वीर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से नहर का पानी काफी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पानी पुल के ऊपर से गुजर रहा था। इतना ही नहीं बिजनौर से डिस्चार्ज साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी भी रात में किसी समय आ सकता है। ऐसे में पुल के डूबने की आशंका के पहले ही उसे वहां से हटा दिया गया है। बता दें कि मंडी धनौरा तहसील और गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चकनवाला में चकनवाला-शीशोवाली के बीच बह रही रामगंगा पोषक नहर पर रखा पैंटून पुल ही उस पार बसे 20 से अधिक गांवों को जोड़ने का एकमात्र साधन है। हर वर्ष बरसात का सीजन शुरू होते ही इसे हटा दिया जाता है। इसके बाद शीशोवाली, ढाकोवाली, मंदिर वाली, बुड्ढी वाली, जाटोवाली, विसावली, मीरापुर, टीकोवाली, सुल्तानपुर, रम्पुरा, घेरोवाली, लंगड़ेवाली, देवीवाली समेत बीस से अधिक गांवों का संपर्क गजरौला से कट जाता है। इन गांवों में आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed