{"_id":"61e5cb76162c8c4ed3519ac4","slug":"panic-due-to-leopard-s-movement-at-sugarcane-center-gajraula-news-mbd416314910","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना केंद्र पर तेंदुए की चहलकदमी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना केंद्र पर तेंदुए की चहलकदमी से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में गन्ना सेंटर के निकट तेंदुए की चहलकदमी से हड़कंप मच गया। दहशत में आए चौकीदार ने गांव में जाकर तेंदुए की दस्तक की खबर दी। गांव के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर गए। वन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल में ओझल हो गया। वन विभाग की टीम ने काफी देर तक जंगल में कांबिंग भी की।
नगर के सीमावर्ती गांव मझोला के निकट गन्ना खरीद केंद्र है। जहां पर सोमवार की रात साढ़े आठ बजे चौकीदार रखवाली कर रहा था। उसका कहना है कि इसी दौरान उसे तेंदुए की चहलकदमी दिखाई दी। जिससे वह घबरा गया। वह चुपचाप गांव गया। ग्रामीणों को तेंदुए की जानकारी दी। इसके बाद फौरन पूरा गांव गन्ना केंद्र की तरफ दौड़ पड़ा। सूचना पाकर यूपी-112 पहुंची। उसने वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को सूचना दी। खबर मिलने पर वन विभाग की टीम भी जंगल में पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल में ओझल हो चुका था। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ जंगल में काफी देर तक कांबिंग भी की, लेकिन कहीं पर तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। गांव के लोगों ने उसके पंजे देखे जाने का दावा किया। इलाके में तेंदुए की दस्तक से लोगों में खासी दहशत है। वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुए की जानकारी मिली है। गांव में लैपर्ड भेजी गई है। वह खुद मौके पर आए हैं, लेकिन यहां कोई नहीं मिला है।