फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panic among the villagers due to the sighting of a leopard in Ashikpura

Amroha News: आशिकपुरा में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Panic among the villagers due to the sighting of a leopard in Ashikpura
मंडी धनौरा (अमरोहा)। खादर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। शनिवार को क्षेत्र के गांव आशिकपुरा व दांडी में गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वही वन विभाग का कहना है कि जंगली जानवर गंगा नदी में बह कर आ जाते हैं।
विज्ञापन

वैसे तो तेंदुआ क्षेत्र के कई गांवों में दिखाई देता रहा है। बीते शुक्रवार की शाम व शनिवार को क्षेत्र के गांव दांडी व आशिकपुरा के ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से निकल कर दूसरे खेत में तेंदुए के जाने की वीडियो बना ली। हालांकि तेंदुए ने किसी को देखा तक नहीं है। इन दिनों बाढ़ का पानी आशिकपुरा, दांडी व आजमपुर तक आ गया है। ग्रामीण पानी से होकर अपने खेतों में जा रहे हैं। ग्रामीणों को भय सता रहा है कि खेत पर जाते समय तेंदुआ उन पर हमला न कर दे। गांव निवासी सुनील सैनी ने बताया कि बरसात के मौसम में तेंदुआ खूंखार हो जाता है। कुछ दिन पहले तेंदुआ फतहउल्लापुर गांव में भी दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वही वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगली जानवर नदी के सहारे आ जाते हैं। यदि दोबारा से तेंदुए दिखाई दिया तो वहां पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed