फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayat Secretariat found locked during ADPRO inspection

Amroha News: एडीपीआरओ के निरीक्षण में पंचायत सचिवालय पर मिला ताला

Thu, 11 Jul 2024 06:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Secretariat found locked during ADPRO inspection
अमरोहा। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने जोया ब्लॉक की धनौरा उर्फ मुरादनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीपीआरओ कई खामियां मिलीं। पंचायत भवन में ताला लगा मिला व सारा जरूरी सामान प्रधान के घर पर बताया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव भी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

पंचायत राज निदेशक द्वारा एडीपीआरओ को समय-समय पर पंचायतों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत एडीपीआरओ विमल कुमार ने जोया ब्लॉक की पंचायत धनौरा उर्फ मुरादनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पंचायत सचिव विजेंद्र त्यागी मौके पर नहीं पहुंचे। एडीपीआरओ द्वारा उनको फोन भी किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया। पंचायत भवन भी मौके पर बंद मिला। ताला खुलवाया तो पंचायत के लिए दिया गया जरूरी सामान भी भवन में नहीं रखा हुआ था। पंचायत सहायक ने बताया कंप्यूटर, इनवर्टर, इंटरनेट कनेक्शन व प्रिंटर आदि सारा सामान प्रधान के घर पर रखा हुआ है। पंचायत सचिव के अनुपस्थित रहने के कारण कैशबुक का निरीक्षण नहीं हो सका। ओडीएफ प्लस के तहत ठोस व तरल अपशिष्ट के निस्तारण के लिए 8.20 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई थी। जिससे केवल आरआरसी का निर्माण हुआ। लेकिन गांव में कूड़ा उठाने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूल में कोई कार्य नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान एडीपीआरओ को सफाई व्यवस्था भी चौपट मिली। बताया कि निरीक्षण आख्या संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed