फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayat gave verdict to Beating with shoes to man for misbehaving with child

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश पर पांच जूतों की सजा, पंचायत ने किया मामला रफा-दफा

Mon, 31 Dec 2018 02:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 31 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
Panchayat gave verdict to Beating with shoes to man for misbehaving with child
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गांव के युवक ने खेत पर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को मां की तबीयत का बहाना बनाकर घर ले आया। जहां बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी महिला घर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी भाग निकला। गांव में पंचायत बैठी, जिसमें आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाकर मामला रफा दफा कर दिया गया।  

विज्ञापन


मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक पांच साल की मासूम अपने भाई के साथ गांव के पास खेत पर खेल रही थी। बच्ची के परिवार के लोग दावत में गए थे। गांव का एक युवक खेत पर चला गया। जहां बच्ची की मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उसे अपने साथ ले आया। जबकि भाई को खेत पर रुकने को कहा। घर पहुंचने पर युवक ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बच्ची से अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच मासूम चीखने चिल्लाने लगी। जिसे सुनकर पड़ोसी महिला ने घर में झांका कर देखा तो युवक ये बात किसी न बताने के लिए हाथ पैर जोड़ने लगा। इस बीच मौका पाकर भाग निकला। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंच गए। लेकिन युवक के परिजनों ने बदनाम करने का आरोप लगाकर डांटकर भगा दिया। इसके बाद परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जाने लगे। जिसपर आरोपी युवक के परिजनों ने उन्हें रोक लिया। आरोपी को सजा देने के लिए पंचायत होने लगी। पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा देने का फरमान सुनाया गया। जिसमें आरोपी के पांच जूते मारकर मामले को रफा दफा करने कर दिया गया। इंस्पेक्टर आदमपुर शैलेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश और पंचायत की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर देता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed