फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

पंचायत चुनाव की मतगणना में 24 घंटे से अधिक का लगेगा समय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
अमरोहा। पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए मतगणना में 24 घंटे से अधिक समय लगेगा। इसके लिए मतगणना कार्मिकों की तैनाती दो शिफ्ट में की जानी है। पहली शिफ्ट के कार्मिक सुबह आठ बजे से पहले आ जाएंगे। यह लोग रात आठ बजे तक मतगणना में रहेंगे। वहीं रात आठ बजे दूसरे शिफ्ट के लोग आएंगे। इनके आने के बाद ही पहले शिफ्ट वाले कार्मिक ड्यूटी छोड़ेंगे। आखिरी शिफ्ट वाले कार्मिकों को मतगणना समाप्ति तक रहना होगा। जिले में सबसे पहले धनौरा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों का परिणाम घोषित होगा क्योंकि यहां पर ग्राम पंचायत कम हैं। वहीं जोया ब्लॉक के ग्राम पंचायतों का परिणाम देर से सामने आएगा क्योंकि यहां पर सर्वाधिक ग्राम पंचायत हैं। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम का एलान कलक्ट्रेट से निर्वाचन अधिकारी करेंगे जबकि ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद का एलान ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिले में 597 ग्राम पंचायत, 683 बीडीसी सदस्य और 7,271 ग्राम पंचायत सदस्य के अलावा जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों के लिए मतदान हुआ है। ग्राम प्रधान के 596 पदों केे लिए वोटों की गिनती होगी। वहीं बीडीसी सदस्य के 639 सीटों के लिए मतगणना होगी क्योंकि 44 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों के लिए मतगणना होगी। अब प्रशासन मतगणना के प्रशिक्षण की तैनाती मे जुटा है। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed