फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख के पदों के आरक्षण पर आपत्ति आज तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची के प्रकाशन के बाद आपत्ति दर्ज कराने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। डीपीआरओ कार्यालय में कुल 242 आपत्ति दर्ज कराई गई है। ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्यों के पदों के आरक्षण पर आपत्ति का मौका 23 मार्च तक है। अब जिलास्तरीय समिति आपत्तियों का परीक्षण और निस्तारण 24 और 25 मार्च को करेगी। इसके बाद अंतिम प्रकाशन 26 मार्च को होगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि डीपीआरओ कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के कार्यालय में आपत्ति जमा कर सकते हैं। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपत्ति जमा की जाएगी। इसके बाद जिलास्तरीय समिति आपत्तियों का परीक्षण और निस्तारण करेगी। इसके साथ ही सूची को तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदों के आरक्षण सामाजिक आर्थिक और जातिगत गणना 2011 और रैपिड सर्वे के आधार पर आक्षरण तय किया गया है। किसी भी व्यक्ति को असुविधा है तो वह कार्यालय में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आपत्ति जमा कर दें। ताकि उलझन दूर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed