फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

394 आपत्तियों का निस्तारण आज, आरक्षण का प्रकाशन 14 तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
अमरोहा। ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत के वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण का निस्तारण 12 मार्च यानी आज तक हो जाएगा। विभिन्न पदों के लिए आपत्तियों की निस्तारित सूची तैयार होगी। जिले में तीन पदों के लिए कुल 394 आपत्तियां मिली हैं। अधिकांश आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। अब उसे डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। नियमावली के अनुसार उसको अंतिम रुप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 597 ग्राम पंचायत और 683 बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों के लिए चुनाव होने हैं। ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर कुल 394 आपत्तियां मिली हैं जिसमें जिला पंचायत सदस्य के आठ वार्डों के आरक्षण पर 12 आपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा बीडीसी सदस्य के लिए 19 आपत्ति दर्ज हुई इसके अलावा 363 आपत्ति ग्राम प्रधानों के पदों के लिए हैं। डीपीआरओ वाचस्पति झा गुरुवार को कार्यालय में आपत्तियों के निस्तारण में जुटे रहें। उन्होंने आपत्तियों के निस्तारण को नियमावली के अनुसार तैयार कराया। अब 12 मार्च को निस्तारित सूची तैयार होगी। उन्होंने बताया ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत वार्डों के आरक्षण का 13 से 14 मार्च तक अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed