फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat election

हसनपुर में विधायक पुत्र, साले की पत्नी समेत 3 बीडीसी बने निर्विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
हसनपुर (अमरोहा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हसनपुर ब्लॉक में रविवार को दिनभर नामांकन पत्र वापसी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। उधर, चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए दावेदारों और प्रत्याशियों की भी भीड़ रही। बीडीसी के लिए 31 दावेदारों ने नाम वापस ले लिए इसके बाद बने इस स्थिति में अगरौला कला से विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी का बेटा देवेंद्र खड़गवंशी का एक ही नामांकन पत्र रहने की वजह से निर्विरोध बीडीसी सदस्य बनने का रास्ता साफ हो गया है। तो गांव बाईखेड़ा से विधायक के साले की पत्नी गायत्री भी निर्विरोध बीडीसी बनना लगभग तय है। गायत्री का आपने वार्ड से इकलौता नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। इसके अलावा गांव बेगपुर मुंडा से ममता देवी का इकलौता नामांकन पत्र रह जाने की वजह से वह निर्विरोध चुनी जानी तय मानी जा रही हैं। आरओ विपिन कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए 74 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 20 दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए गए। रात 8:00 बजे तक भी चुनाव चिन्ह आवंटन होने की वजह से दावेदारों की भीड़ ब्लाक परिसर के बाहर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed