{"_id":"574f32194f1c1b7b74108fcf","slug":"panchayat-crime-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जूते और मुर्गा बनाकर मामले को किया रफा-दफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जूते और मुर्गा बनाकर मामले को किया रफा-दफा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदमुख्तार बनी बिरादरी की पंचायत ने एक बार फिर कानून को धता बताते हुए मजलूम की पीड़ा का सौदा कर दिया। कुकर्म के मामले में पंचायत ने तुगलकी फरमान जारी कर आरोपियों को तीन तीन जूते मारकर व 70 हजार रुपये जुर्माना लगाकर मामले को रफा दफा कर दिया। पुलिस पंचायत के मामले से अंजान बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 14 साल के मानसिक रूप से कमजोर किशोर के साथ गांव के ही तीन आरोपियों ने कुकर्म किया था। कुकर्म के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गांव में कुकर्म की घटना के बाद गांव के कुछ लोगों ने मामले को पंचायत के जरिए रफा दफा करने की योजना बनाई। पीड़ित व आरोपी एक ही बिरादरी के हैं।
गांव और बिरादरी की बदनामी का हवाला देते हुए बुधवार को गांव में पूर्व प्रधान के यहां पंचायत हुई। पंचायत में मौजूद बिरादरी के लोगों ने तुगलकी फरमान जारी कर दिया। फरमान के मुताबिक पंचों ने तीनों आरोपियों को 15 मिनट तक मुर्गा बनाया और तीन तीन जूते मारकर मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन
70 हजार रुपए का जुर्माना भी आरोपियों पर लगाया गया। यह रकम पीड़ित परिवार को दी गई। दूसरी ओर इस मामले में थानाध्यक्ष संजय गर्ग ने पंचायत के फरमान से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा।