{"_id":"675f37d9363b2f5486074b35","slug":"panchayat-assistant-absent-for-seven-months-village-secretariat-closed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-130833-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सात माह से पंचायत सहायक अनुपस्थित, ग्राम सचिवालय बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सात माह से पंचायत सहायक अनुपस्थित, ग्राम सचिवालय बंद
Mon, 16 Dec 2024 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
गांव सिमथला में बने ग्राम सचिवालय पर सात माह से ताला लटका हुआ है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत कर समाधान की मांग की है। उधर, सामने आया है कि ग्राम पंचायत सहायक के लगातार अनुपस्थित रहने से यह समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने नए पंचायत सहायक की नियुक्त कराने की मांग की है।
सिमथला के ग्राम प्रधान कृपाल सिंह ने सीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सिमथला में 2021 में पंचायत सहायक के रूप में आस्था त्यागी की तैनाती हुई थी। उनकी शादी हो चुकी है। करीब सात माह से पंचायत सचिवालय पर ताला लटका है। जिससे ग्रामीणों को आय-जाति, मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। महिलाओं को भी विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेशित किया जाए कि पंचायत सहायक आस्था त्यागी को हटाकर किसी दूसरे पंचायत सहायक की नियुक्ति कराई जाए। शिकायत करने वालों में सर्वेश कुमार, संजय, चेतराम सिंह, राजू सिंह, नन्हुआ, लटूर सिंह, सुखिया आदि शामिल रहे। बीडीओ अश्वनी कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।