{"_id":"6817bcb508521d56a10dbe28","slug":"palika-tenders-worth-three-crores-cancelled-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-139305-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका : तीन करोड़ के टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका : तीन करोड़ के टेंडर निरस्त
Mon, 05 May 2025 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 05 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। नगर पालिका के तीन सभासदों की शिकायत के कारण राज्य वित्त की धनराशि से होने वाले तीन करोड़ रुपये के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। शिकायत के बाद टेंडर को एसडीएम ने निरस्त कर दिया है। पालिका द्वारा 80 काम कराए जाने प्रस्तावित थे, लेकिन अब महज 25 कार्य ही कराए जाएंगे।
नगर पालिका को राज्य वित्त से करीब सात करोड़ रुपये की धनराशि मिली। जिससे पालिका ने नगर में 80 कार्य कराए जाने के लिए टेंडर तैयार किए। इनमें सड़क, नाली, नाला आदि निर्माण कार्य किए जाने थे। पालिका ने उनको मंजूरी के लिए एसडीएम मंडी धनौरा चंद्रकांता के पास भेजा। आरोप है कि इस दौरान पालिका के तीन सभासदों ने टेंडर तैयार करने में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम, एडीएम वित्त एवं राजस्व से शिकायत की।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एसडीएम चंद्रकांता को जांच सौंपी। एसडीएम ने तीनों सभासदों की शिकायत को गंभीरता से लिया। उनकी शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद एसडीएम ने करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि के टेंडर निरस्त कर दिए। करीब चार करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों के टेंडर को मंजूरी दी। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य वित्त की धनराशि से होने वाले करीब तीन करोड़ रुपये के टेंडर निरस्त किए गए हैं।