{"_id":"6946f38f2620b61e310b3434","slug":"painter-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-153820-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत
विज्ञापन
हसनपुर। रहरा हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनाें में शोक है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली नईम (30) चंडीगढ़ में पेंटर का काम करते थे।
वह चंढ़ीगढ़ में परिवार के साथ रहता था। बताते हैं कि शुक्रवार रात वह एसआईआर का फार्म भरवाने के सिलसिले में चंडीगढ़ से बाइक से अपने गांव बुरावली लौट रहे थे। हसनपुर के अलीगढ़ मार्ग पर रुस्तमपुर गांव के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी राहिल और दो वर्षीय बेटी सनाया को छोड़ा है। नईम की मौत की खबर से परिवार में शोक व्याप्त है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि रुस्तमपुर में जर्जर सड़क होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। यहा दिनभर बाइक फिसलकर गिरती रहती हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराई जाए।