फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Paint trader accuses agent of kidnapping and demanding ransom

पेंट कारोबारी ने एजेंट पर लगाया अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Paint trader accuses agent of kidnapping and demanding ransom
पेंट कारोबारी ने एजेंट पर गाजियाबाद बुलाकर अपहरण करने और चार लाख 30 हजार रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया।नगर के चौहानपुरी मोहल्ला निवासी दो सगे भाइयों ने बस्ती मार्ग निवासी की दुकान किराए पर ले रखी है। जिसमें वह पेंट का कारोबार करते हैं। पिछले साल दुकान स्वामी ने एक एजेंट को चार लाख 30 हजार रुपये माल लाने के लिए दिए थे। बताया जाता है कि दुकान स्वामी ने किराएदार पेंट कारोबारी को जमानती बनाकर रकम दी थी। दीपावली पर सामान लाने की बात हुई थी, लेकिन दीपावली बीतने के बाद भी माल नहीं पहुंचा। जिस पर दुकान स्वामी ने किराएदार पेंट कारोबारी जमानती से अपनी रकम वापस मांगनी शुरू कर दी। इस पर उसने एजेंट से बात की। एजेंट ने उसे हरिद्वार बुलाया, लेकिन वह वहां नहीं मिला। दो दिन पहले एजेंट ने उसे गाजियाबाद लाल कुंआ के पास बुलाया था। आरोप है कि वहां से किराएदार पेंट कारोबारी ने अपने भाई व परिजनों को फोन किया। बताया कि एजेंट ने उसका अपहरण करवा लिया है और 30 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन थाने पहुंचे। घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। कहना है कि उनके यहां कोई इस तरह का मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed