फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   paddy crop

कहीं आधा भी नहीं...कहीं लक्ष्य अधिक धान खरीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
paddy crop
अमरोहा। जिले में धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। यहां निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान खरीद की जा चुकी है। अभी तक जिले की चौबीस क्रय केंद्रों पर 42462.61 क्विंटल खरीद हुई है। धान क्रय केंद्रों का प्रदर्शन 50-50 रहा है। आधा क्रय केंद्रों पर लक्ष्य से अधिक धान खरीद की गई जबकि आधा क्रय केंद्र अपने लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंच सकें।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीदारी शुरू हुई है। इसके लिए जिले में 24 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान की खरीदारी 31 जनवरी 2020 तक होना है। इन केंद्र में धान बेचने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। शुरुआती चरण में धान खरीद की रफ्तार काफी सुस्त रही लेकिन बाद में खरीद में तेजी आई। 23 नवंबर की दोपहर तक मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में धान खरीद लक्ष्य से अधिक हो चुकी है। 35 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 42462.61 क्विंटल अधिक धान खरीद हो चुकी है। 7462.61 क्विंटल अधिक है। धान खरीद में जिले के बारह केंद्र ही लक्ष्य को प्राप्त कर पाए हैं। यहां लक्ष्य से भी अधिक खरीद हुई है। बारह केंद्र धान खरीद में फिसड्डी साबित हुए हैं। इन केंद्रों पर लक्ष्य पाना तो दूर उसके आसपास भी नहीं पहुंच सके हैं। फिलहाल अभी दो महीने और धान खरीद चलेगी। ऐसे में खरीद और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्रों पर पहुंचे 626 किसान, पौने आठ करोड़ भुगतान
अमरोहा। जिले में बनाए गए चौबीस धान क्रय केंद्रों पर 626 किसान अपना धान बेचने पहुंचे। इन 626 किसानों से खाद्य विभाग ने 42462.61 क्विंटल धान खरीद की है। बदले में विभाग ने इन किसानों को 7,79,44701.35 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की खरीद 1815 और 1835 रुपये प्रति क्विंटल
अमरोहा। जिले में दो तरह के धान का उत्पादन हुआ है। धान की कटाई शुरू हो गई है। इसमें उन्नत किस्म के 27 हजार हेक्टेयर धान है जबकि कॉमन धान लगभग चार हजार हेक्टेयर में बोया गया है।
पिछले साल से नौ हजार क्विंटल बढ़ा था लक्ष्य
अमरोहा। वर्ष 2018-19 में धान की खरीद 26000 क्विंटल हुई थी। इस साल इसे नौ हजार क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई थी। जिले में 35000 क्विंटल धान की खरीद होनी थी।
गजरौला में है एफसीआई का गोदाम
अमरोहा। भारतीय खाद्य निगम ने गजरौला में गोदाम बनाया है। यहां पर जिले के विभिन्न जगहों से खरीदे गए धान को स्टोर किया जाएगा। कुछ क्रय केंद्रों ने धान भेज भी दिया है।
क्रय एजेंसियों के पास है हैंडलिंग ठेकेदार
अमरोहा। क्रय केंद्रों में हैंडलिंग ठेकेदार उपलब्ध है, जो किसानों के धान को खरीदने में मदद करते हैं। क्रय केंद्रों के प्रभारियों ने हैंडलिंग ठेकेदार की निगरानी का जिम्मा है।

एनएएफईडी तिगरी गजरौला केंद्र पर नहीं हुई खरीद
अमरोहा। जिले का एक क्रय केंद्र ऐसा भी हैं जहां धान खरीद जीरा रहा। नेशनल एग्रीकल्चरल को-आपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन एनएएफईडी के तिगरी गजरौला क्रय केंद्र पर धान खरीद नहीं हो सकी है।
जिले के धान क्रय केंद्रों की स्थिति पर नजर
केंद्र लक्ष्य क्विंटल खरीद क्विंटल किसान
एफसीआई गजरौला 1000 81.2 03
एफएसएस टोकर गजरौला 750 150 03
केकेएन जोया 3000 5699.41 92
यूपी एग्रो टोकर गजरौला 3000 3470.41 43
यूपीसीयू अल्लीपुर गजरौला 1000 3330.6 32
यूपीसीयू वारसावाद गजरौला 1000 3185.4 36
यूपीसीयू शेरपुर धनौरा 1000 3665.4 36
यूपीसीयू हसनपुर 1000 3997.4 51
यूपीसीयू हसनपुर मंडी 1000 1359.2 28
पीसीएफ गारवपुर 750 1893 22
पीसीएफ ढबारसी 750 90 01
पीसीएफ तिगरी गजरौला 750 403 08
पीसीएफ दीपपुर जोया 750 182 05
पीसीएफ दौरारा 750 135 04
पीसीएफ सलामतपुर जोया 750 40 01
पीसीएफ घरोंट हसनपुर 750 70 01
खाद्य विभाग की विपणन शाखा, अमरोहा 2250 3382.8 61
खाद्य विभाग की विपणन शाखा, गजरौला 2250 1470.4 24
खाद्य विभाग की विपणन शाखा, धनौरा 2250 3278 61
खाद्य विभाग की विपणन शाखा, हसनपुर नपा 2250 900.4 18
एनएएफईडी गजरौला 1500 1595 28
एनएएफईडी तिगरी गजरौला 1500 00 00
एसएफसी धनौरा 2500 2551 36
एसएफसी हसनपुर 2500 1550.8 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed