फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   paddy crop

धान की खरीदारी नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
paddy crop
ढबारसी (अमरोहा)। धान खरीद केंद्र शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों से तत्काल धान खरीद केंद्र शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने किसानों को धान की फसल का उचित दाम दिलाने के लिए प्रत्येक जनपद में सरकारी खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने के लिए प्रत्येक खरीद केंद्र पर बैनर लगा दिए गए। बावजूद इसके समिति कर्मचारी धान खरीदने को तैयार नहीं हैं। किसानों के मुताबिक सरकार ने धान (मोटे चावल) का सरकारी मूल्य 18 सौ रुपये रखा है, लेकिन खरीदारी नहीं होने के कारण किसानों को 1500 रुपये प्रति क्विंटल के दर से बेचने को मजबूर है। धान खरीद की निर्धारित तिथि के 16 दिन बाद भी ढबारसी के साधन सहकारी पर धान की खरीदारी नहीं हो रही हैं। बुधवार को किसान अमरीश त्यागी समिति पर धान लेकर पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने धान की तौल करने से मना कर दिया। उन्होंने धान खरीदने के लिए उच्चधिकारियों के आदेश नहीं मिलने की बात कही। कर्मचारी की यह बात सुनकर किसानों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने सहकारी समिति पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम से धान की खरीदारी शीघ्र चालू कराने की मांग की। धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान जितेंद्र शुक्ला, नितिन त्यागी, रमेश कुमार, रहीस अहमद, बलाकत खां, राकेश कुमार, अमरीश त्यागी, सुधांशु गुप्ता, टीलू त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed