{"_id":"68a23d837b6627479201e846","slug":"pac-jawans-gave-last-farewell-to-sepoy-himanshu-funeral-took-place-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-145871-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिपाही हिमांशु को पीएसी जवानों ने दी अंतिम विदाई, हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिपाही हिमांशु को पीएसी जवानों ने दी अंतिम विदाई, हुई अंत्येष्टि
Mon, 18 Aug 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सीतापुर में स्थित केंद्रीय आयुध भंडार के टाॅवर-एक पर तैनात पीएसी के सिपाही हिमांशु का रविवार सुबह गमगीन माहौल में खेत पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुरादाबाद से आए पीएसी जवानों ने साथी को अंतिम सलामी दी। सिपाही हिमांशु ने ड्यूटी के दौरान रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। धनौरा के गांव ईश्वरदेवा निवासी हिमांशु (30) 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का सिपाही था। वर्तमान में उनकी तैनाती सीतापुर में स्थित केंद्रीय आयुध भंडार की सुरक्षा में चल रही थी। शनिवार सुबह पौने नौ बजे हिमांशु ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके शरीर में तीन गोलियां लगी थी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन सिपाही का शव लेकर रविवार तड़के गांव पहुुंचे। शनिवार से ही इंतजार कर रहे ग्रामीण हिमांशु के घर की ओर बढ़ते चले गए। रविवार सुबह हिमांशु का उनके ही खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 24वीं वाहिनी मुरादाबाद से आए पीएसी के जवानों ने अपने साथी को शस्त्रों से अंतिम सलामी दी। उधर, हिमांशु द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जाता है कि सिपाही की पत्नी कुछ समय से मायके में गई हुई थी। हिमांशु की मौत की जानकारी मिलने पर ही वह ससुराल आई थी।