फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   oxycigen backup sufficiant in hospitals

अस्पतालों में है ऑक्सीजन का बैकअप, आज से आपूर्ति और बेहतर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
oxycigen backup sufficiant in hospitals
अमरोहा। करीबियों के लिए ऑक्सीजन को लेकर चिंतित रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर का बैकअप है। मोदीनगर से मुरादाबाद के सप्लायरों के पास लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की खेप पहुंच गई है। अब यहां पर सिलिंडर में भरने शुरू हो गए हैं। इसकेे बाद जिले में अस्पतालों को ऑक्सीजन का बैकअप पर्याप्त रहेगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग में तेजी आ गई है। हालांकि राहत देने वाली बात यह है कि जिले के वैंकटेश्वरा और अन्य कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन का बैकअप है। इसके चलते जरुरत के काम निपटाए जा सकते हैं। हालांकि शहर और दूसरे जगहों पर ऑक्सीजन खत्म हो गए हैं। इसको लेकर चिंतित हैं। डीएम उमेश मिश्र ने शनिवार को कमिश्नर से मामले में बात की। उन्होंने ऑक्सीजन के सिलिंडर की उपलब्धता के लिए चर्चा की। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जिले में मुरादाबाद से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। फिलहाल कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन का बैकअप है। मोदीनगर गाजियाबाद से मेडिकल ऑक्सीजन की खेप मिलने की उम्मीद है। यह मुरादाबाद में आपूर्तिकर्ता को मिलेगी। दरअसल यह ऑक्सीजन तैयार करने वाले सामग्री हैं। इसके मिलने के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed