फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Overcrowding of patients, chaos in hospitals

Amroha News: मरीजों की भरमार, अस्पतालों में अव्यवस्थाएं बेशुमार

Sun, 09 Apr 2023 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Overcrowding of patients, chaos in hospitals
अमरोहा। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उसके प्रयास को निष्फल साबित करने में जुटे हैं। यही कारण है कि ऑपरेशन, एक्सरे समेत तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क होने के बावजूद मरीज कभी इनका लाभ नहीं उठा पाते। कहीं डॉक्टर हैं तो उपकरण नहीं हैं और कहीं उपकरण धूल खा रहे हैं लेकिन जब डॉक्टर ऐसी अपनी कुर्सी से गायब हो जाए तो मरीजों को परेशान होना स्वाभाविक है। ऐसे में सीएचसी और पीएचसी मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। यहां सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टरों की खाली कुर्सियां देखकर निराश लौटना पड़ता है। इस समय संक्रामक बीमारियां मरीजों को और गिरफ्त में ले रही हैं। किसी अधिकारी या जन प्रतिनिधि के निरीक्षण की भनक पाकर कुछ देर के लिए अस्पताल की व्यवस्थाएं आनन-फानन दुरुस्त कर ली जाती हैं। उसके बाद फिर पुराने ढर्रे पर आ जाती हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदार भटकते दिखाई दिए। जबकि कोई डॉक्टर नदारद रहे तो कई डॉक्टर के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन दिखाई दी। जिला अस्पताल में कई डॉक्टर निर्धारित समय पर नहीं आते हैं। जबकि ओपीडी में मरीज पहले आकर डॉक्टरों का इंतजार करते हैं। भीड़ होने पर धक्का-मुक्की के बीच मरीजों इलाज कराना पड़ता है।
विज्ञापन

असल में तो जिले भर में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हो चुकी हैं। जरूरत के सापेक्ष सिर्फ आधे डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है। विशेषज्ञों की कमी होने की वजह से कई बार तो लोगों को इलाज ही नहीं मिल पाता और शहर से बाहर जाकर दिखाना पड़ता है। कई जगह डॉक्टरों की जगह फार्मासिस्ट ही मरीजों का इलाज करते हैं।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे: सीएचसी हसनपुर
हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार की सुबह 11 बजे भीड़ मिली। अधिकांश मरीजों में खांसी और बुखार की शिकायत थी। दो बजे तक सीएचसी में करीब 220 नए मरीज पहुंचे। जबकि करीब 100 मरीज पुराने पहुंचे। जिनमें से तीस से चालीस प्रतिशत मरीज खांसी और बुखार के पहुंचे। डॉ. धुरवेंद्र सिंह ने बताया कि खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12.30 बजे: धनौरा सीएचसी
मंडी धनौरा शुक्रवार के अवकाश के बाद शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों की कमी के कारण रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोगियों का नंबर देर से आ रहा था। हालांकि मरीजों को दवाओं की कमी नहीं थी। अधीक्षक डॉ. मनदीप कुमार ने बताया कि रोजाना लगभग ढाई सौ से 300 रोगियों की ओपीडी की जा रही है। अधिकांश मरीज सर्दी जुकाम बुखार के हैं।
दोपहर 11.23 बजे: जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह मरीज इधर-उधर भटकते दिखे। कुछ लोग पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे थे तो कुछ लोग दवा लेने के लिए विंडो पर खड़े थे। इस दौरान डॉ. परवेज आलम और डॉ. नदीम की ड्यूटी ऑपरेशन करने में लगी थी। जबकि उनके कक्ष के बाहर ओपीडी में कई मरीज उनका इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं नेत्र सर्जन का कक्ष बंद पड़ा था उनके इंतजार में कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान कर्मचारियों बताया कि डॉक्टर अवकाश पर गए हैं।
11:45 बजे सीएससी अमरोहा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहर में भी मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे। 11:45 भी डॉ. इदरीश अपने कक्ष में नहीं थे। जबकि उनके इंतजार में कई मरीज बैठे हुए थे। मरीजों का कहना है कि करीब एक घंटे से वह डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों से पूछते हैं तो बताते हैं कि डॉक्टर रात की ड्यूटी करके गए हैं। थोड़ी देर में आ जाएंगे।

सभी डॉक्टरों को समय से अस्पताल पहुंचने और मरीजों का इलाज गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी डॉक्टर ओपीडी से गायब रहते हैं तो अचानक निरीक्षण कर ओपीडी से नदारद रहने वाले डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. राजीव सिंघल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed