फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Outrage was expressed over the urea shortage at a meeting of the BKU Lokhit.

Amroha News: भाकियू लोकहित की बैठक में यूरिया की किल्लत पर रोष जताया गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Outrage was expressed over the urea shortage at a meeting of the BKU Lokhit.
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकहित अराजनैतिक की बैठक में यूरिया की किल्लत पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार से यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता की मांग की गई है। बैठक में छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष कलुवा खान ने कहा कि बीते पेराई सत्र का करोड़ों रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। चार माह बाद भी अभी तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने मय ब्याज के भुगतान दिलाने की मांग की। बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए ली जाने वाली किसानों की भूमि का भुगतान बाजार दर से किए जाने की मांग भी की गई। वक्ताओं का कहना था कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार यूरिया नहीं मिल पा रहा है बैठक में सरकार से यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता व छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने की मांग की गई। बैठक में वकील अहमद, महेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed